पांवटा साहिब में 6.21 ग्राम चिट्टा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सिरमौर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में SIU नाहन की पुलिस टीम ने पांवटा साहिब क्षेत्र में एक व्यक्ति को 6.21 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है।

Sep 18, 2026 - 19:31
 0  35
पांवटा साहिब में 6.21 ग्राम चिट्टा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

यंगवार्ता न्यूज। पांवटा साहिब 18 सितंबर : 


मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सिरमौर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में SIU नाहन की पुलिस टीम ने पांवटा साहिब क्षेत्र में एक व्यक्ति को 6.21 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 17 सितंबर 2026 को SIU नाहन की टीम गश्त पर थी और केदारपुर के पास मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि हामिर खान पुत्र जलालदीन उर्फ जग्गी निवासी माजरा, जिला सिरमौर कथित तौर पर पांवटा साहिब, माजरा और आसपास के क्षेत्रों में चिट्टा/स्मैक बेचने का काम करता है। सूचना के अनुसार वह मोटरसाइकिल नंबर HP17G-1988 पर कुंजा की ओर से माजरा की तरफ आ रहा था।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 6.21 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पुलिस थाना पांवटा साहिब में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में आगामी जांच जारी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />