दिवाली के लिए 4500 अग्निशमन कर्मी अलर्ट पर, छुट्टियां रद्द

दीपावली पर आग की घटनाओं से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग ने पूरी तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रदेशभर में 4500 से अधिक अग्निशमन और होमगार्ड कर्मियों को अलर्ट पर रखा गया है। सभी दमकल कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं और उन्हें विभिन्न शिफ्टों में तैनात रहने के निर्देश दिए गए हैं। शिमला समेत प्रदेश के संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले बाजारों में विशेष निगरानी रखी जा रही है।

Nov 5, 2026 - 21:06
 0  4
दिवाली के लिए 4500 अग्निशमन कर्मी अलर्ट पर, छुट्टियां रद्द

दीपावली पर आग की घटनाओं से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग ने पूरी तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रदेशभर में 4500 से अधिक अग्निशमन और होमगार्ड कर्मियों को अलर्ट पर रखा गया है। सभी दमकल कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं और उन्हें विभिन्न शिफ्टों में तैनात रहने के निर्देश दिए गए हैं। शिमला समेत प्रदेश के संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले बाजारों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। विभाग का लक्ष्य आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जन-धन के नुकसान को न्यूनतम करना है। दीपावली के दौरान बाजारों में लोगों की आवाजाही बढ़ जाती है। वहीं, पटाखों की आतिशबाजी के कारण आग लगने का खतरा भी अधिक रहता है। 

शिमला जैसे शहरों में घनी आबादी और सटकर बने भवनों के चलते आग तेजी से फैलने की आशंका रहती है। इसे देखते हुए अग्निशमन विभाग ने अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए हैं। दमकल कर्मी सुबह से देर रात तक अलग-अलग शिफ्टों में ड्यूटी देंगे। नियमित अवकाश पर रोक लगाई गई है। केवल अत्यंत आपात स्थिति में ही कर्मचारियों को छुट्टी की अनुमति मिलेगी। दमकल बल के साथ अतिरिक्त होमगार्ड जवानों को भी तैनात किया गया है। प्रदेश के प्रमुख पटाखा बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अग्निशमन वाहन तैनात किए गए हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />