पांवटा साहिब में 2.722 किलो चूरापोस्त बरामद, एक गिरफ्तार
सिरमौर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए राजबन क्षेत्र से एक व्यक्ति के कब्जे से 2.722 किलोग्राम चूरापोस्त (भुक्की) बरामद किया है। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
यंगवार्ता न्यूज - पांवटा साहिब, 26 जुलाई, 2026 :
सिरमौर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए राजबन क्षेत्र से एक व्यक्ति के कब्जे से 2.722 किलोग्राम चूरापोस्त (भुक्की) बरामद किया है। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 25 जुलाई 2026 को स्पेशल डिटेक्शन टीम, पांवटा साहिब गश्त पर थी। इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि राजबन कांटा के समीप एक व्यक्ति अपने रिहायशी मकान में मादक पदार्थ छिपाकर रखा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बाबू राम पुत्र भजीया राम, निवासी गांव भजौन, तहसील कमरऊ, जिला सिरमौर, हाल निवासी मुगलावाला, डाकघर राजबन, के मकान पर दबिश दी।तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2.722 किलोग्राम चूरापोस्त (भुक्की) बरामद किया। बरामदगी के बाद आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस ने आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद चूरापोस्त कहां से लाया गया था और इसे किस उद्देश्य से रखा गया था। मामले की जांच जारी है।
What's Your Reaction?