दुःखद : एसएसबी के एएसआई 45 वर्षीय गोपाल सिंह का असम में तैनात हृदय गति रुकने से निधन 

ठियोग क्षेत्र के सैंज गांव के असम में तैनात एसएसबी के एएसआई 45 वर्षीय गोपाल सिंह का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। मंगलवार को पार्थिव देह पैतृक गांव पहुंची

Sep 16, 2025 - 19:35
 0  46
दुःखद : एसएसबी के एएसआई 45 वर्षीय गोपाल सिंह का असम में तैनात हृदय गति रुकने से निधन 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - रामपुर बुशहर   16-09-2025

ठियोग क्षेत्र के सैंज गांव के असम में तैनात एसएसबी के एएसआई 45 वर्षीय गोपाल सिंह का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। मंगलवार को पार्थिव देह पैतृक गांव पहुंची। अंतिम विदाई में सैकड़ों लोग पहुंचे। सीमा सुरक्षा बल की टुकड़ी ने राजकीय सम्मान के साथ शहीद को अंतिम सलामी दी। गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। 

बेटे अभिषेक ने पिता को मुखाग्नि दी। इस मौके पर ठियोग के डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा, तहसीलदार विवेक नेगी, थाना प्रभारी श्याम तोमर, पंचायत उप प्रधान प्रेमदत्त शर्मा, वार्ड सदस्य अनिता मौजूद रहे। उन्होंने शहीद के परिजनों को सांत्वना दी। 

गोपाल सिंह अपने पीछे 75 वर्षीय मां, पत्नी द्रुपदा (42), एक बेटा अभिषेक (20) और तीन बहनों को छोड़ गए हैं। भाजपा के नेता अजय श्याम ने सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट में हृदय गति रुकने से जवान के निधन पर शोक प्रकट किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow