दुखद : मेडिकल कॉलेज नाहन में एडमिट महिला की डिलीवरी के दौरान नवजात सहित मौत

डिलीवरी के दौरान एक गर्भवती महिला और उसके नवजात की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह महिला की पांचवीं डिलीवरी थी, जिससे उसकी अन्य संतानों के सिर से भी मां का साया उठ गया

Feb 6, 2025 - 14:15
 0  242
दुखद : मेडिकल कॉलेज नाहन में एडमिट महिला की डिलीवरी के दौरान नवजात सहित मौत
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन     06-02-2025

मेडिकल कॉलेज में बुधवार को एक दर्दनाक घटना घटी, जब डिलीवरी के दौरान एक गर्भवती महिला और उसके नवजात की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह महिला की पांचवीं डिलीवरी थी, जिससे उसकी अन्य संतानों के सिर से भी मां का साया उठ गया। 

मां की मौत से बच्चे रो-रोकर बेहाल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, उपमंडल पांवटा साहिब की 34 वर्षीय बीनू, पत्नी सुरेश को गंभीर हालत के चलते मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर किया गया था। 

सिजेरियन डिलीवरी के लिए ऑपरेशन थियेटर में शिफ्ट करने की प्रक्रिया चल रही थी कि सुबह करीब 6 बजे महिला की अचानक डिलीवरी हो गई। अत्यधिक रक्तस्राव के कारण महिला की मृत्यु हो गई, वहीं नवजात भी मृत अवस्था में जन्मा।इस दुखद घटना से पीड़ित परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा। 

मेडिकल कॉलेज नाहन के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमिताभ जैन ने बताया कि महिला करीब साढ़े सात महीने की गर्भवती थी और यह उसकी पांचवीं डिलीवरी थी, लेकिन ऑपरेशन से पहले ही नवजात सहित महिला ने दम तोड़ दिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow