राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शिमला आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

हिमाचल प्रदेश के पांच दिवसीय दौरे पर देश की राष्ट्रपति शिमला पहुंच गई हैं। राजधानी शिमला में उनके आगमन पर प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व ने उनका भव्य स्वागत किया।

Apr 27, 2026 - 15:31
 0  39
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शिमला आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

शिमला : 27 - 04 - 2026 : 


हिमाचल प्रदेश के पांच दिवसीय दौरे पर देश की राष्ट्रपति शिमला पहुंच गई हैं। राजधानी शिमला में उनके आगमन पर प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व ने उनका भव्य स्वागत किया।

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज अपने निर्धारित पांच दिवसीय हिमाचल दौरे पर शिमला पहुंचीं। शिमला पहुंचने पर राज्यपाल कवींद्र गुप्ता , मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, राज्यसभा सांसद सुरेश कश्यप, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया सहित सेना और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

राष्ट्रपति के आगमन पर सेना की ओर से भी आर्मी ट्रेनिंग कमांड यानी ARTRAC के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा ने भी राष्ट्रपति का स्वागत किया। शिमला पहुंचने के बाद राष्ट्रपति सीधे मशोबरा स्थित राष्ट्रपति निवास के लिए रवाना हो गईं, जहां वे अपने प्रवास के दौरान ठहरेंगी।

अपने इस दौरे के दौरान राष्ट्रपति अटल टनल सिस्सू में बीआरओ के अधिकारियों से बैठक करेगी और टनल का निरीक्षण करेंगी वहीं पालमपुर कृषिविश्वविद्यालय के 17वें दीक्षण समारोह में शामिल होंगी इसके अलाववा 1मई को rashtrpati का आर्ट्रैक शिमला में प्रस्तावित दौरा हैं जिसमे वे सेना के प्रशिक्षण कार्यक्रमों का निरीक्षण करेंगी 

कल राष्ट्रपति के सम्मान में राजभवन स्थित लोक भवन में औपचारिक भोज का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रदेश के गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow