पूर्व सीएम और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पीएम मोदी से मुलाकात कर प्रदेश के आर्थिक और राजनीतिक हालात पर की चर्चा 

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर प्रदेश के आर्थिक और राजनीतिक हालात पर विस्तार से चर्चा की

Mar 25, 2026 - 13:23
Mar 25, 2026 - 13:24
 0  24
पूर्व सीएम और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पीएम मोदी से मुलाकात कर प्रदेश के आर्थिक और राजनीतिक हालात पर की चर्चा 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला   25-03-2026

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर प्रदेश के आर्थिक और राजनीतिक हालात पर विस्तार से चर्चा की। दिल्ली से लौटते ही जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश इस समय गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा है। 

उन्होंने बताया कि इस मुद्दे को लेकर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से चर्चा की और केंद्र से सहयोग का आग्रह किया। उनके अनुसार, सुक्खू सरकार की नीतियों के कारण प्रदेश की आर्थिक स्थिति लगातार बिगड़ रही है। वहीं, दिल्ली जाकर पैसा रुकवाने के सुक्खू सरकार के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री से मिलना सौभाग्य की बात है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि मुख्यमंत्री सुक्खू समय मांगेंगे, तो उन्हें भी मुलाकात का अवसर मिल सकता है।

भाजपा और कांग्रेस की कार्यशैली की तुलना करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा, कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की तरह नहीं है, जो शिमला आकर आराम करते हैं और लोगों से नहीं मिलते। 

उन्होंने ड्रेस कोड के मुद्दे पर भी सुक्खू सरकार पर टिप्पणी करते हुए कहा कि पहले अपने नेताओं को आचरण और पहनावे की समझ सिखानी चाहिए। इसके अलावा, जयराम ठाकुर ने कांग्रेस के सह-प्रभारियों को स्टेट गेस्ट के रूप में एक महीने से अधिक समय तक शिमला में ठहराने पर भी सवाल खड़े किए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow