धर्मपुर में राहत कार्य जारी, अब तक 2 लाख 90 हजार रुपए की राहत राशि की वितरित

Jul 4, 2025 - 16:11
 0  32
धर्मपुर में राहत कार्य जारी, अब तक 2 लाख 90 हजार रुपए की राहत राशि की वितरित
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - धर्मपुर     04-07-2025

धर्मपुर क्षेत्र में हाल ही में हुई बादल फटने की घटना और भारी बारिश से प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने का कार्य तेजी से चल रहा है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के मंडी जिले के दौरे के बाद राहत एवं बचाव कार्यों में और तेजी आई है।

विधायक धर्मपुर चन्द्रशेखर ने बताया कि सरकार के निर्देशों के अनुसार प्रभावित लोगों को 2 लाख 90 हजार की राहत राशि प्रदान की जा चुकी है। प्रशासन की ओर से 266 तिरपाल, 10 कंबल, 24 राशन किट और 3 गैस सिलैंडर भी वितरित किए गए हैं। इस प्राकृतिक आपदा में 22 से अधिक परिवार प्रभावित हुए हैं।

इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने देते हुए बताया कि इस आपदा में स्याठी गाँव के 27 घर पूर्णतः, जबकि 11 घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हैं। इसके साथ ही 38 गौशाला पूर्णतः और 12 गौशालांए आँशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुई हैं। इसमें 76 पशुओं की हानी हुई है।

विधायक चन्द्रशेखर ने बताया कि इस आपदा में कुल 73 पेयजल योजनाएं क्षतिग्रस्त हुई थीं, जिनमें से 66 योजनाओं को बहाल कर दिया गया है। वहीं लोक निर्माण विभाग के अनुसार 87 सड़कें अवरुद्ध हुई थीं, जिनमें से 24 प्रमुख सड़क मार्गों को छोटे वाहनों के लिए बहाल कर दिया गया है। कार्य में 28 जेसीबी, और 15 टिप्पर लगे हैं। शेष मार्गों की बहाली का कार्य जारी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow