नेहरू युवा केंद्र शिमला ने 'दिवाली विद माय भारत' कार्यक्रम के तहत स्वच्छता अभियान का आयोजन

Oct 30, 2024 - 14:55
 0  42
नेहरू युवा केंद्र शिमला ने 'दिवाली विद माय भारत' कार्यक्रम के तहत स्वच्छता अभियान का आयोजन
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    30-10-2024

भारत सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय की स्वायत्त संस्था नेहरू युवा केंद्र शिमला ने दिवाली के अवसर पर 'दिवाली विद माय भारत' कार्यक्रम के तहत एक स्वच्छता अभियान का आयोजन किया। यह स्वच्छता अभियान न्यू टुटू शिमला बाजार और एचपी मिल्क फेड और स्थानीय पार्क में आयोजित किया गया। 

इस स्वच्छता अभियान में नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवकों और स्थानीय स्वयंसेवकों ने भाग लिया। एनवाईकेएस हिमाचल प्रदेश के सहायक निदेशक विजय कुमार ने बताया कि दिवाली विद माई भारत कार्यक्रम का उद्देश्य हमारे आसपास और स्थानीय बाजारों की स्वच्छता के बारे में जागरूक करना है। 

ताकि युवा खरीदारी के लिए ऑनलाइन खरीदारी के बजाय स्थानीय बाजारों की ओर आकर्षित हों। यदि बाजार साफ-सुथरे होंगे तो लोग स्थानीय बाजारों की ओर आकर्षित होंगे। दिवाली विद माई भारत हमारे स्थानों को साफ करने का संकल्प लेने और भारत के युवाओं के लिए जागरूकता अभियान है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow