फिर महंगा हुआ हिम घी , मिल्कफेड ने 50 रुपये प्रति किलो बढ़ाए दाम , आम जनता पर पड़ी महंगाई की मार
हिमाचल प्रदेश में आम उपभोक्ताओं को एक और महंगाई का झटका लगा है। हिमाचल प्रदेश मिल्कफेड ने हिम देसी घी की कीमत में 50 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें 20 जुलाई से लागू हो गई हैं। अब उपभोक्ताओं को एक किलो हिम देसी घी के लिए 800 रुपये चुकाने होंगे , जबकि पहले इसकी कीमत 750 रुपये प्रति किलो थी
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 21-07-2026
हिमाचल प्रदेश में आम उपभोक्ताओं को एक और महंगाई का झटका लगा है। हिमाचल प्रदेश मिल्कफेड ने हिम देसी घी की कीमत में 50 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें 20 जुलाई से लागू हो गई हैं। अब उपभोक्ताओं को एक किलो हिम देसी घी के लिए 800 रुपये चुकाने होंगे , जबकि पहले इसकी कीमत 750 रुपये प्रति किलो थी। मिल्कफेड की ओर से जारी संशोधित मूल्य सूची के अनुसार फिलहाल दूध , दही , मक्खन , पनीर और अन्य दुग्ध उत्पादों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
What's Your Reaction?



