बड़ा भंगाल से स्ट्रेचर पर भरमौर पहुंचाया घायल भेड़पालक , 13 सदस्यीय रेस्क्यू टीम ने बचाई जान
हिमाचल प्रदेश के दुर्गम बड़ा भंगाल क्षेत्र में मानवता और साहस की मिसाल पेश करते हुए 13 सदस्यीय विशेष पर्वतारोही दल ने एक घायल भेड़ पालक की जान बचा ली। बड़ा भंगाल के टणकारी क्षेत्र में भेड़-बकरियां चराने के दौरान भेडपालक अचानक गंभीर रूप से घायल हो गया और दुर्गम इलाके में फंस गया। घटना की सूचना मिलते ही कांगड़ा के उपायुक्त हेमराज बैरवा ने तुरंत चंबा के उपायुक्त से संपर्क कर राहत एवं बचाव अभियान शुरू करवाया
यंगवार्ता न्यूज़ - चंबा 21-07-2026
हिमाचल प्रदेश के दुर्गम बड़ा भंगाल क्षेत्र में मानवता और साहस की मिसाल पेश करते हुए 13 सदस्यीय विशेष पर्वतारोही दल ने एक घायल भेड़ पालक की जान बचा ली। बड़ा भंगाल के टणकारी क्षेत्र में भेड़-बकरियां चराने के दौरान भेडपालक अचानक गंभीर रूप से घायल हो गया और दुर्गम इलाके में फंस गया। घटना की सूचना मिलते ही कांगड़ा के उपायुक्त हेमराज बैरवा ने तुरंत चंबा के उपायुक्त से संपर्क कर राहत एवं बचाव अभियान शुरू करवाया। इसके बाद पर्वतारोहण अनुदेशक पंकज महंत के नेतृत्व में 13 सदस्यीय विशेष पर्वतारोहण दल को रेस्क्यू के लिए रवाना किया गया।
What's Your Reaction?



