आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की सभी महिलाओं को मिल सकते हैं 1500 रुपये, सरकार तैयार कर रही विस्तृत डाटा

आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की सभी पात्र महिलाओं को मिल सकते हैं 1500 रुपये प्रतिमाह  इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख-सम्मान निधि योजना का दायरा बढ़ाने की तैयारी  वर्तमान में एक परिवार की केवल एक महिला को मिलता है योजना का लाभ  ई-परिवार रजिस्टर के आधार पर तैयार किया जा रहा पात्र महिलाओं का विस्तृत डाटा  अंतिम फैसला डाटा और वित्तीय आकलन के बाद लिया जाएगा 

Jul 21, 2026 - 11:41
Jul 21, 2026 - 11:45
 0  22
आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की सभी महिलाओं को मिल सकते हैं 1500 रुपये, सरकार तैयार कर रही विस्तृत डाटा

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  21-07-2026
हिमाचल प्रदेश सरकार की इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख-सम्मान निधि योजना का दायरा बढ़ाने की तैयारी शुरू हो गई है। सरकार आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की सभी पात्र महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की वित्तीय सहायता देने पर विचार कर रही है। इसके लिए ग्रामीण विकास विभाग ने पात्र महिलाओं का विस्तृत डाटा तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 
वर्तमान में इस योजना के तहत वार्षिक आय दो लाख रुपये से कम वाले परिवार की केवल एक पात्र महिला को ही 1500 रुपये प्रतिमाह दिए जाते हैं। अब सरकार इस व्यवस्था में बदलाव कर एक ही परिवार की सभी पात्र महिलाओं को योजना का लाभ देने की संभावनाओं पर काम कर रही है। जानकारी के अनुसार, ग्रामीण विकास विभाग ई-परिवार रजिस्टर में दर्ज आंकड़ों के आधार पर पात्र महिलाओं की पहचान कर रहा है।
 विभाग यह भी सुनिश्चित करेगा कि योजना का लाभ केवल वास्तविक रूप से पात्र और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं तक ही पहुंचे। सरकार का मानना है कि यदि योजना का विस्तार किया जाता है तो हजारों अतिरिक्त महिलाओं को आर्थिक संबल मिलेगा, जिससे उनके परिवारों की सामाजिक और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। भले ही इस संबंध में अंतिम निर्णय विस्तृत डाटा तैयार होने और वित्तीय भार के आकलन के बाद लिया जाएगा। सरकार की ओर से फिलहाल इस प्रस्ताव पर विचार-विमर्श जारी है।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow