कांग्रेस 2022 में सत्ता में आई तो चुनाव आयोग ठीक, लोक सभा में गलत , भाजपा अध्यक्ष डा. बिंदल ने प्रतिभा सिंह पर साधा निशाना

राहुल गांधी द्वारा फॉल्स नेरेटिव झूठा वातावरण खड़ा करने का जो प्रयास किया जा रहा है, उस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए डाॅ0 राजीव बिन्दल, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा ने कहा कि कांग्रेस के सभी नेता चुनाव आयोग द्वारा करवाए जा रहे चुनावों के बारे में एक ही राय रखते हैं कि यदि कांग्रेस पार्टी चुनाव जीतती है तो चुनाव सही तरीके से करवाया गया और यदि चुनाव हारती है तो चुनाव आयोग को और भारतीय जनता पार्टी को गाली देना, झूठा बताना , ये कांग्रेस के नेताओं का धर्म बन जाता है

Aug 11, 2025 - 18:41
Aug 11, 2025 - 19:01
 0  39
कांग्रेस 2022 में सत्ता में आई तो चुनाव आयोग ठीक, लोक सभा में गलत , भाजपा अध्यक्ष डा. बिंदल ने प्रतिभा सिंह पर साधा निशाना
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
 
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  11-08-2025
राहुल गांधी द्वारा फॉल्स नेरेटिव झूठा वातावरण खड़ा करने का जो प्रयास किया जा रहा है, उस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए डाॅ0 राजीव बिन्दल, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा ने कहा कि कांग्रेस के सभी नेता चुनाव आयोग द्वारा करवाए जा रहे चुनावों के बारे में एक ही राय रखते हैं कि यदि कांग्रेस पार्टी चुनाव जीतती है तो चुनाव सही तरीके से करवाया गया और यदि चुनाव हारती है तो चुनाव आयोग को और भारतीय जनता पार्टी को गाली देना, झूठा बताना , ये कांग्रेस के नेताओं का धर्म बन जाता है। 
राहुल गांधी की देखा देखी में प्रतिभा सिंह ने कह डाला कि हिमाचल प्रदेश का 2024 में हुआ लोकसभा चुनाव गलत तरीके से हुआ है और इसलिए कांग्रेस पार्टी चुनाव हारी है। डाॅ. बिंदल ने कहा कि हम प्रतिभा सिंह को याद दिलाना चाहते हैं कि 2022 में वही चुनाव आयोग था, वही केन्द्र में मोदी की सरकार थी और हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार सत्ता में आई। उस समय के चुनाव को कांग्रेस के नेता सही मानते हैं और लोकसभा चुनाव को गलत मानते हैं अर्थात ‘‘मीठा-मीठा घप्प , कड़वा-कड़वा थू’ वाला फार्मूला देशभर के सभी कांग्रेसियों को समझ आता है। 
बिहार में होने वाले चुनावों में कांग्रेस पार्टी की हार होना निश्चित है इसलिए हारने के बहाने पहले से ही बनाने में जुट गए हैं। कांग्रेस के नेता झूठ बोलना और आगे चले जाना, इस मामले में महारत रखते हैं। झूठी गारंटियों के नाम पर हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी सत्ता में आई और पिछले 3 साल से झूठ का सहारा लेकर चल रही है। डाॅ. बिन्दल ने कहा कि देश की जनता पहले ही कांग्रेस की सच्चाई जान चुकी है और हिमाचल प्रदेश की जनता भी अब जान चुकी है। इसलिए कांग्रेस के राष्ट्रीय और प्रादेशिक नेताओं के झांसे में हिमाचल की जनता अब नहीं आएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow