कुमारहट्टी में अंडर-15 व अंडर-17 बैडमिंटन प्रतियोगिता संपन्न, विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर किया सम्मानित

जिला सोलन बैडमिंटन संघ की ओर से कुमारहट्टी स्थित राजा वीरभद्र सिंह इंडोर स्टेडियम में आयोजित बॉयज और गर्ल्स के अंडर-15 व अंडर-17 वर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिता के विभिन्न मुकाबलों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए खिताब के लिए जोरदार मुकाबले किए।

Sep 6, 2026 - 20:29
 0  26
कुमारहट्टी में अंडर-15 व अंडर-17 बैडमिंटन प्रतियोगिता संपन्न, विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर किया सम्मानित
यंगवार्ता न्यूज - नाहन 6 सितंबर : 
जिला सोलन बैडमिंटन संघ की ओर से कुमारहट्टी स्थित राजा वीरभद्र सिंह इंडोर स्टेडियम में आयोजित बॉयज और गर्ल्स के अंडर-15 व अंडर-17 वर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिता के विभिन्न मुकाबलों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए खिताब के लिए जोरदार मुकाबले किए।

संघ के सचिव योगेश चौहान ने बताया कि अंडर-15 गर्ल्स सिंगल्स वर्ग में आरुषि शर्मा ने विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि आराध्या जाखड़ उपविजेता रहीं। गर्ल्स डबल्स में इज़ल बंसल और शाइना गोयल की जोड़ी विजेता बनी, जबकि एंजल नेगी और नव्या नेगी की जोड़ी उपविजेता रही।

मिक्स्ड डबल्स में अक्षांश ठाकुर और आरुषि शर्मा की जोड़ी ने विजेता का खिताब जीता, जबकि प्रभव और इज़ल बंसल उपविजेता रहे। अंडर-15 बॉयज सिंगल्स में हनी ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि अर्पित उपविजेता रहे। बॉयज डबल्स का परिणाम उपलब्ध नहीं हो सका।

अंडर-17 बॉयज सिंगल्स में जशानदीप सिंह विजेता रहे, जबकि आर्यमान मौदगी ने उपविजेता का स्थान हासिल किया। बॉयज डबल्स में हनी ठाकुर और प्रणव सिंह की जोड़ी विजेता बनी, जबकि जशानदीप सिंह और कवेश की जोड़ी उपविजेता रही।
समापन अवसर पर जिला सोलन बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष डॉ. राजेश कश्यप ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही संघ की मांगों को हरसंभव प्रयास कर पूरा करवाने का आश्वासन भी दिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />