भाजपा के सक्रिय सदस्यता सम्मेलन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ बिंदल ने की शिरकत

जिला सिरमौर भाजपा सक्रिय सदस्यता अभियान आज नाहन में आयोजित हुआ। भाजपा प्रदेश के अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने विशेष तौर परिषद की। हिमाचल प्रदेश में 12 अप्रैल तक भारतीय जनता पार्टी का सक्रिय सदस्यता अभियान प्रदेश की 68 विधानसभा क्षेत्र में चलेगा

Apr 7, 2025 - 15:54
 0  36
भाजपा के सक्रिय सदस्यता सम्मेलन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ बिंदल ने की शिरकत
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

बिंदल बोले भाजपा कार्यकर्ता आधारित तो कांग्रेस परिवारवाद की पार्टी

बीते 10 वर्षों में मोदी ने लिए देश व राष्ट्र हित में सराहनीय निर्णय : डॉ बिंदल 

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन     07-04-2025

जिला सिरमौर भाजपा सक्रिय सदस्यता अभियान आज नाहन में आयोजित हुआ। भाजपा प्रदेश के अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने विशेष तौर परिषद की। हिमाचल प्रदेश में 12 अप्रैल तक भारतीय जनता पार्टी का सक्रिय सदस्यता अभियान प्रदेश की 68 विधानसभा क्षेत्र में चलेगा। जिसकी शुरुआत आज नाहन से हो गई है। 

मीडिया से बात करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने  कहा कि आज प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने हिमाचल को कर्ज में डुबाया है । करोड़ रूपया कर्ज लेकर भी हिमाचल में लोगों को दी जाने वाली सुविधाएं बंद है। विकास कार्य बंद, स्कूल बंद, अस्पताल बंद और महंगाई सातंवे आसमान पर है । बावजूद इसके सूक्खु सरकार अपनी पीठ थपथपा रही है। 

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार लगातार प्रदेश को आर्थिक मदद पहुंचा रही है और बीते अढ़ाई वर्षों से प्रदेश के कांग्रेस पार्टी के नेता केंद्र सरकार को गाली देने में लगे हैं।डॉ बिंदल ने कहा कि देश विश्व में एक महाशक्ति बने इसको लेकर अटल बिहारी वाजपेई ने पोखरण विस्फोट करके भारत को  परमाणु शक्ति बनाया। 

इसके अलावा भारत के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को मुफ्त निशुल्क राशन उपलब्ध करवाने के लिए अंतोदय योजना की शुरुआत की जिसको मोदी सरकार ने आगे बढ़ाया। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow