यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब 28-06-2026
भारतीय जनता पार्टी पांवटा साहिब विधानसभा के दोनों मंडलों की विशेष संयुक्त बैठक का आयोजन पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह पांवटा साहिब में किया गया। बैठक में विधायक एवं पूर्व ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में आगामी 4-5 जुलाई को पांवटा साहिब में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय सम्मेलन के लिए विशेष रूप से चर्चा की गई।
जिला सम्मेलन की तैयारी हेतु दोनों मंडलों के मोर्चों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारिया सौंपी गई। सम्मेलन की तैयारियों हेतु युवा मोर्चा को पंजीकरण और आवासीय परिसर,किसान मोर्चा और अल्पसंख्यक मोर्चा को साज-सज्जा ,महिला मोर्चा को स्वागत,भोजन हेतु मंडल और एससी मोर्चा को जिम्मेदारी दी गई है। ओबीसी मोर्चा को भोजन वितरण,जल की व्यवस्था एसटी मोर्चा को दी गई है।मंडल में प्रदेश के पदाधिकारी व सदस्यों को आने वाले वरिष्ठ नेताओं का स्वागत करने की जिम्मेदारी दी गई हैं।
बैठक में मंडल अध्यक्ष हितेन्द्र कुमार , महामंत्री रोहित चौधरी , राहुल चौधरी , मदनमोहन शर्मा , निर्मल कौर , अनिल सैनी ,सुभाष चौधरी , चरणजीत सिंह चौधरी , राजेश चौधरी , नवीन शर्मा , मोहन सहोता , पवन चौधरी , सुरेखा चौधरी , त्रिशला देवी , सुरेश सैनी , अविनाश सैनी , नरेंद्र चौधरी ,सर्वशक्ति भटनाकर ,शमशेर अली , बलबीर धीमान , कुलदीप चौधरी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।