नगर परिषद ईओ के खिलाफ पार्षदों ने खोला मोर्चा , कार्यकारी अधिकारी के बार-बार छुट्टियों से विकास कार्य ठप : नप अध्यक्ष

सिरमौर जिला के पांवटा साहिब नगर परिषद पार्षदो ने नप कार्यकारी अधिकारी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया हैं। आरोप है कि कार्यकारी अधिकारी के पदभार संभालने के बाद से लगातार अवकाश पर जाने के कारण नगर परिषद में विकास कार्य पूरी तरह से प्रभावित हो रहे हैं। लोगों के छोटे-छोटे प्रमाण पत्र एवं अन्य विकास कार्य नहीं हो पा रहे है जिससे पार्षदों समेत स्थानीय लोग परेशान है

Jan 18, 2026 - 19:58
Jan 18, 2026 - 20:20
 0  42
नगर परिषद ईओ के खिलाफ पार्षदों ने खोला मोर्चा , कार्यकारी अधिकारी के बार-बार छुट्टियों से विकास कार्य ठप : नप अध्यक्ष

यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब  18-01-2026
सिरमौर जिला के पांवटा साहिब नगर परिषद पार्षदो ने नप कार्यकारी अधिकारी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया हैं। आरोप है कि कार्यकारी अधिकारी के पदभार संभालने के बाद से लगातार अवकाश पर जाने के कारण नगर परिषद में विकास कार्य पूरी तरह से प्रभावित हो रहे हैं। लोगों के छोटे-छोटे प्रमाण पत्र एवं अन्य विकास कार्य नहीं हो पा रहे है जिससे पार्षदों समेत स्थानीय लोग परेशान है। 
 
मीडिया से बात करते हुए नगर परिषद की अध्यक्षा निर्मल कौर ने बताया कि बीते वर्ष सितंबर माह में करीब तीन साल बाद स्थाई तौर पर पांवटा साहिब में कार्यकारी अधिकारी का पद भरा गया था। लेकिन तब से ही कार्यकारी अधिकारी ज्यादातर समय अवकाश पर रहते  हैं। जिससे शहरी विकास कार्य बुरी तरह से प्रभावित हो रहे हैं। आम जनता को जरूरी दस्तावेजों से जुड़े कार्यों में भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 
आम जनता को जन्म , मृत्यु , निवास सहित अन्य आवश्यक प्रमाण पत्रों की रिपोर्ट करवाने में समस्याएं आ रही है। कार्यकारी अधिकारी की अनुपस्थिति के कारण नगर परिषद से जुड़े कई विकास कार्य अधर में लटके हैं। सड़क, नालियां, स्ट्रीट लाइट, सफाई व्यवस्था जैसे मूलभूत कार्य स्वीकृत होने के बाद भी विकास कार्य आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। 
उधर एसडीएम पांवटा साहिब गुंजीत सिंह चीमा ने बताया कि नगर परिषद के पार्षदों ने नप अध्यक्ष निर्मल कौर की अगुवाई में एक शिकायत पत्र नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी के अवकाश पर जाने और विकास कार्य प्रभावित होने संबंधित सौंपा है। डीसी सिरमौर को संबंधित शिकायत पत्र भेज दिया गया है। आगामी कार्रवाई डीसी सिरमौर द्वारा की जाएगी। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />