युवा कांग्रेस के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू रहे मुख्य अतिथि, नीट पेपर लीक के खिलाफ यूकां का राष्ट्रव्यापी अभियान
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी अभियान "छात्रों की गूँज" के तहत आज हिमाचल प्रदेश यूथ कांग्रेस द्वारा राजीव भवन, शिमला में एक विशाल राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश यूथ कांग्रेस अध्यक्ष छत्तर सिंह ठाकुर ने की।
छात्रों और युवाओं के मुद्दे:
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि आज देश का युवा सबसे कठिन दौर से गुजर रहा है। एक तरफ महंगी कोचिंग और फॉर्म की फीस ने गरीब छात्र का सपना तोड़ दिया है, तो दूसरी तरफ देशभर में लगातार पेपर लीक और भर्ती घोटालों ने छात्रों व युवाओं का मेहनत पर से भरोसा उठा दिया है। नीट (NEET) की तैयारी का खर्च देश के कुल शिक्षा बजट के बराबर है, और टॉप 5 परीक्षाओं की तैयारी में एक परिवार का 3 साल का बजट लग जाता है। आंकड़े बताते हैं कि हर 1000 स्कूल जाने वाले छात्रों में से केवल 12 को ही औपचारिक रोजगार मिल पाता है। छात्रों ने साफ कहा - हम नौकरी नहीं मांग रहे, हम ईमानदार व्यवस्था मांग रहे हैं।
मुख्यमंत्री का संबोधन:
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू रहे। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पिछली भाजपा सरकार के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ चयन बोर्ड में बार-बार पेपर लीक हुए थे, जिसके चलते हमारी सरकार ने उस भ्रष्ट बोर्ड को ही बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि आज केंद्र में भी वही स्थिति है। मोदी सरकार लगातार पेपर लीक के घोटालों को बढ़ावा दे रही है, जिससे शिक्षा व्यवस्था और छात्रों का भविष्य अनिश्चित हो गया है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि राहुल गांधी जी के गतिशील नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी सत्ता में आकर इस व्यवस्था को जड़ से खत्म करेगी और शिक्षा, छात्रों व युवाओं के हित में ठोस कदम उठाएगी।
अन्य नेताओं के विचार:
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि जो भाजपा भगवान राम की चोरी से नहीं डरती उससे छात्रों और युवाओं के कल्याण की उम्मीद करना बेकार है।
राष्ट्रीय युवा कांग्रेस सचिव और हिमाचल यूथ कांग्रेस प्रभारी ज्योतिष एच.एम. ने कहा कि भारतीय युवा कांग्रेस राहुल गांधी जी के इस शिक्षा बचाओ भविष्य बचाओ अभियान को जमीनी स्तर तक ले जाएगी। उन्होंने प्रत्येक छात्र व युवाओं को इस राष्ट्रव्यापी अभियान से जुड़ने की अपील करते हुए राहुल गाँधी के Save Education, Save the फ्यूचर (शिक्षा बचाओ, भविष्य बचाओ) नारे को बुलंद करने का आवाहन किया।
प्रदेश यूथ कांग्रेस अध्यक्ष छत्तर सिंह ठाकुर ने कहा कि हिमाचल यूथ कांग्रेस राहुल गांधी जी और राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु जी के नेतृत्व में इस अभियान को देशभर के हार्दिक राज्य में जिला स्तर, फिर विधानसभा, ब्लॉक और अंत में गांव स्तर तक ले जाएगी।
What's Your Reaction?


