रीना शर्मा बोलीं,सरकाघाट की घटना ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर खड़े किए गंभीर सवाल

Apr 13, 2026 - 20:09
 0  19
रीना शर्मा बोलीं,सरकाघाट की घटना ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर खड़े किए गंभीर सवाल

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    13-04-2026

भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रीना शर्मा ने सरकाघाट के गोपालपुर में 19 वर्षीय छात्रा सिया गुलेरिया की दिनदहाड़े हत्या की घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कड़ी निंदा की है। रीना शर्मा ने कहा कि यह घटना प्रदेश में बिगड़ती कानून-व्यवस्था का गंभीर उदाहरण है। 

उन्होंने कहा कि जिस तरह दिनदहाड़े एक छात्रा की हत्या हुई है। वह बेहद चिंताजनक है और आम लोगों में भय का माहौल पैदा करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में नशा माफिया पर ढीला रवैया अपनाया जा रहा है। जिसके कारण ऐसे अपराध बढ़ रहे हैं। 

प्रारंभिक जानकारी में आरोपी के नशे में होने की बात सामने आना इस समस्या की गंभीरता को दर्शाता है। रीना शर्मा ने कहा कि बेरोजगारी और युवाओं में बढ़ती निराशा भी समाज में अपराध को बढ़ावा दे रही है। 

उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि एक ओर महिलाओं के सशक्तिकरण की बात की जाती है। वहीं दूसरी ओर ऐसी घटनाएं प्रदेश की व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं। उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow