व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन ,दिग्विजय गुप्ता को सौंपी गई कमान
नाहन में व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ है जिसकी कमान दिग्विजय गुप्ता को सौंपी गई है। हिंदू आश्रम नाहन में व्यापारियों की एक विशेष बैठक आयोजित हुई जिसमें जिला व्यापार मंडल महामंत्री अविनाश खीलन विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक के दौरान मुख्य रूप से चौगान मैदान में आयोजित होने वाले मेलों से व्यापारिक गतिविधियों पर पड़ रहे असर पर व्यापारियों ने चिंता जाहिर की और निर्णय लिया गया कि जल्द इस बारे में प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत की जाएगी।
व्यापारी संजय जैन को व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है।
What's Your Reaction?
