मोगीनंद के पास ट्रक से टकराई बाइक, एक की मौत
देहरादून-कालाअंब नेशनल हाईवे-07 पर मोगीनंद के पास रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।
यंगवार्ता न्यूज नाहन 12 जुलाई, 2026 :
देहरादून-कालाअंब नेशनल हाईवे-07 पर मोगीनंद के पास रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, एक ही बाइक पर तीन युवक सवार थे। पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक बाइक गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में चल रही थी, तभी सामने से आ रहे ट्रक से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
तीनों युवक मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं और कालाअंब के एक उद्योग में काम करते हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तीनों को तुरंत मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने बीच में बैठे युवक रवि कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि बाइक चला रहा युवक और पीछे बैठा साथी घायल हैं और उनका उपचार चल रहा है।
एसपी निश्चित सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?


