नाहन में 1.74 ग्राम चिट्टे के साथ एक युवक गिरफ्तार
स्पेशल डिटेक्शन सेल नाहन की टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को 1.74 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यंगवार्ता न्यूज नाहन 12 जुलाई, 2026 :
स्पेशल डिटेक्शन सेल नाहन की टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को 1.74 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गश्त के दौरान स्पेशल डिटेक्शन सेल को गुप्त सूचना मिली थी कि जय सिंह मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त में संलिप्त है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ और तलाशी ली। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान जय सिंह पुत्र अमर सिंह, निवासी मकान नंबर 391/11, बवेजा पेट्रोल पंप नाहन जिला सिरमौर के रूप में बताई।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 1.74 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना नाहन में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले में पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी के तार किन-किन लोगों से जुड़े हैं और मादक पदार्थ कहां से लाया गया था। पुलिस ने बताया कि मामले की आगामी जांच जारी है।
What's Your Reaction?