सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी आईजीएमसी शिमला में भर्ती, सभी जांच रिपोर्ट सामान्य

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत शनिवार को हिमाचल प्रवास के दौरान अचानक बिगड़ गई। स्वास्थ्य में गिरावट के बाद उन्हें राजधानी शिमला के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान महाविद्यालय एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में भर्ती

Jun 7, 2025 - 20:31
 0  32
सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी आईजीएमसी शिमला में भर्ती, सभी जांच रिपोर्ट सामान्य
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    07-06-2025

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत शनिवार को हिमाचल प्रवास के दौरान अचानक बिगड़ गई। स्वास्थ्य में गिरावट के बाद उन्हें राजधानी शिमला के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान महाविद्यालय एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उन्हें चिकित्सकों की देखरेख में वीआईपी वार्ड में रखा गया है।

सोनिया गांधी बीते चार दिनों से शिमला के निकट छराबड़ा स्थित प्रियंका गांधी वाड्रा के निजी आवास में आराम कर रही थीं। गर्मियों में शिमला का शांत वातावरण उन्हें अक्सर भाता है और वह यहां कुछ दिन बिताने नियमित रूप से आती रही हैं। हालांकि इस बार उनका प्रवास सहज नहीं रहा और शनिवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के चलते उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

आईजीएमसी सूत्रों के मुताबिक डॉक्टरों की एक विशेष टीम लगातार उनकी स्वास्थ्य निगरानी कर रही है। उनके एमआरआई समेत कुछ अन्य महत्वपूर्ण जांचें की जा रही हैं। जांच रिपोर्ट्स आने के बाद इलाज की अगली दिशा तय होगी। अस्पताल प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। 

अस्पताल में सोनिया गांधी के लिए विशेष वीआईपी वार्ड को आरक्षित किया गया है। कांग्रेस के स्थानीय नेताओं और समर्थकों की अस्पताल के बाहर भीड़ जुटने से बचाने के लिए प्रशासन सतर्क है। हालांकि कांग्रेस की ओर से सोनिया गांधी की तबीयत को लेकर अभी तक कोई औपचारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow