पांवटा साहिब में सड़क हादसा, ट्राले की टक्कर से स्कूटी चालक घायल

पांवटा साहिब में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जिसमें ट्राले की टक्कर से स्कूटी चालक घायल हुआ है। मामले में पुलिस ने आरोपी ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

May 20, 2026 - 19:32
 0  1
पांवटा साहिब में सड़क हादसा, ट्राले की टक्कर से स्कूटी चालक घायल
पांवटा साहिब 20 मई, 2026': 
पांवटा साहिब में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जिसमें ट्राले की टक्कर से स्कूटी चालक घायल हुआ है। मामले में पुलिस ने आरोपी ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
 पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव बाग हावड़ा, तहसील कमरऊ निवासी राहुल शर्मा ने पुलिस थाना पांवटा साहिब में शिकायत दर्ज करवाई कि 19 मई को वह अपने पेट्रोल पंप से कमरे की ओर जा रहे थे। जब वह साहिबजादा अजीत सिंह चौक के पास भूपपुर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि रैनबैक्सी चौक की ओर से पांवटा साहिब की तरफ जा रहे एक ट्राले ने चौक पार करते समय आगे चल रही स्कूटी को ओवरटेक करते हुए टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्राला चालक मौके से फरार हो गया।
 
राहुल शर्मा ने बताया कि घायल स्कूटी चालक अपने पेट्रोल पंप पर कार्यरत कैशियर योगराज वालिया थे। घायल की स्कूटी का नंबर HP17C-2156 बताया गया है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और घायल को उपचार के लिए पहुंचाया गया।

घटना के बाद शिकायतकर्ता ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांची, जिसमें आरोपी ट्राले का (HR38AJ-8419) सामने आया। इसके आधार पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी चालक की तलाश की जा रही है और मामले की आगामी जांच जारी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow