स्वर्ण जयंती राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माजरा में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ

स्वर्ण जयंती राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माजरा में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ धूमधाम से हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  स्थानीय स्कूल की प्रधानाचार्या  रितु भारद्वाज थी

Nov 3, 2025 - 18:52
 0  10
स्वर्ण जयंती राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माजरा में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - माजरा    03-11-2025

स्वर्ण जयंती राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माजरा में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ धूमधाम से हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  स्थानीय स्कूल की प्रधानाचार्या  रितु भारद्वाज थी। प्रधानाचार्या  कार्यालय अधीक्षक, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारीअनिरुद्ध शर्मा एवं विनीता पुंडीर सहित विद्यालय का संपूर्ण स्टाफ उपस्थित रहा । 

कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत से हुई, जिसे मुस्कान , रुचि, एवं उनकी टीम ने प्रस्तुत किया। प्रीति स्वयं सेविका ने देश भक्ति गीत की प्रस्तुति दी। रितु भारद्वाज ने कहा कि एनएसएस युवाओं को समाज सेवा, अनुशासन और नेतृत्व जैसे गुणों से समृद्ध करता है। उन्होंने कहा कि “आज के युवा पीढ़ी केवल अपनी शिक्षा तथा रोजगार तक सीमित न रहें, बल्कि समाज के प्रति उत्तरदायित्व निभाते हुए देश को विकसित करने में अपना योगदान दें। 

एनएसएस जैसे कार्यक्रम उन्हे आत्मनिर्भर और जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में प्रेरणा प्रदान  करते हैं।” कार्यक्रम अधिकारी ने अपने संबोधन में  कहा कि यह शिविर छात्रों के सर्वांगीण विकास का उत्तम माध्यम है। उन्होंने कहा कि “शैक्षणिक ज्ञान के साथ-साथ सेवा भाव ,चरित्र निर्माण और नैतिक मूल्यों का निर्माण भी उतना ही आवश्यक है। 

शिविर बच्चों को संवेदनशीलता, सामाजिक एकता एवं आत्मविश्वास की सीख देते हैं।”दोनों कार्यक्रम अधिकारीयो  ने सभी अतिथियों एवं स्वयंसेवकों का स्वागत करते हुए कहा कि “एनएसएस का मुख्य उद्देश्य है – ‘स्वयं से पहले तुम(देश)’।   उन्होंने स्वयंसेवकों को अनुशासन, समयपालन एवं  सेवा की भावना के साथ शिविर में भाग लेने का आग्रह किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow