भूस्खलन से हरिपुरधार-बडोल मार्ग आठ घंटे से बंद, शाम तक बहाली की उम्मीद

सिरमौर जिले के उपमंडल संगड़ाह की उपतहसील हरिपुरधार के अंतर्गत पटवार सर्कल बडोल के गांव बगियां के समीप हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग (PWD) की सड़क पर भारी भूस्खलन होने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। लगातार पहाड़ी से भारी मलबा और चट्टानें गिरने के कारण मार्ग दोनों ओर से अवरुद्ध हो गया, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Aug 6, 2026 - 17:30
 0  27
भूस्खलन से हरिपुरधार-बडोल मार्ग आठ घंटे से बंद, शाम तक बहाली की उम्मीद

यंगवार्ता न्यूज - हरिपुरधार, 6 अगस्त :

 सिरमौर जिले के उपमंडल संगड़ाह की उपतहसील हरिपुरधार के अंतर्गत पटवार सर्कल बडोल के गांव बगियां के समीप हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग (PWD) की सड़क पर भारी भूस्खलन होने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। लगातार पहाड़ी से भारी मलबा और चट्टानें गिरने के कारण मार्ग दोनों ओर से अवरुद्ध हो गया, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जानकारी के अनुसार, यह सड़क उपमंडल लोक निर्माण विभाग, हरिपुरधार के अधीन आती है। भूस्खलन के चलते पिछले करीब आठ घंटे से सड़क पर वाहनों की आवाजाही बंद है। मार्ग के दोनों ओर वाहन फंसे हुए हैं और स्थानीय लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, पहाड़ी से काफी बड़ा लासा (भूस्खलन) आने के कारण सड़क पूरी तरह मलबे से भर गई है। विभाग द्वारा मार्ग को बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं और उम्मीद जताई जा रही है कि यदि मौसम अनुकूल रहा तो शाम तक सड़क को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि सड़क पूरी तरह बहाल होने तक इस मार्ग पर यात्रा करने से बचें तथा विभाग की ओर से जारी निर्देशों का पालन करें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />