आस्था वेलफेयर सोसाइटी में स्वास्थ्य जांच शिविर में विशेष बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य की हुई जांच 

आस्था वेलफेयर सोसाइटी द्वारा जिला मुख्यालय नाहन में आस्था स्पेशल स्कूल के विशेष बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए मुफ्त स्वास्थ्य का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोगो के स्वास्थ्य की जांच की गई।

Jan 4, 2026 - 19:43
Jan 4, 2026 - 20:05
 0  19
आस्था वेलफेयर सोसाइटी में स्वास्थ्य जांच शिविर में विशेष बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य की हुई जांच 
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  04-01-2026
आस्था वेलफेयर सोसाइटी द्वारा जिला मुख्यालय नाहन में आस्था स्पेशल स्कूल के विशेष बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए मुफ्त स्वास्थ्य का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोगो के स्वास्थ्य की जांच की गई। 
मीडिया से बात करते हुए आस्था स्कूल की वॉइस प्रिंसिपल मोनिका शर्मा ने बताया कि आस्था वेलफेयर सोसाइटी द्वारा समय-समय पर स्कूल के विशेष बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि यहां आयोजित हो रहे स्वास्थ्य जांच शिविर में बच्चों के दांत , कान और आंखों की स्वास्थ्य जांच हो रही है साथ ही जरूरतमंदों को मुफ्त दवाइयां भी वितरित की जा रही है। 
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य जांच शिविर में चंडीगढ़ से विशेष तौर पर फिजियोथैरेपिस्ट भी बुलाए गए हैं जो दिव्यांग बच्चों की फिजियोथेरेपी कर रहे है साथ ही अन्य निजी अस्पतालों के चिकित्सकों का भी सहयोग जांच में लिया जा रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow