किसान मेला सिरमौर और सोलन के सैंकड़ों किसानों ने लिया हिस्सा , प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना मुख्य मकसद
फसल विविधीकरण प्रोत्साहन योजना यानी जायका और कृषि विभाग के संयुक्त तत्वधानी जिला मुख्यालय नाहन में आज किसान मेले का आयोजन किया गया इस किसान मेले में सिरमौर और सोलन जिला के सैकड़ो किसानों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रही। मीडिया से बात करते हुए प्रोजेक्ट मैनेजर जायका राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि इस तरह के आयोजनों का मुख्य मकसद किसानों को कृषि की तकनीकों के बारे में जागरूक करना है ताकि किसान कृषि के ज़रिए अपनी आजीविका को बढ़ा सके
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन 04-01-2026
What's Your Reaction?



