नाहन में अघोषित कट और लो वोल्टेज समस्या बन रही है परेशानी, बिजली समस्या को लेकर बोर्ड अधिकारियों से की मुलाकात

 सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में अघोषित बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या को लेकर लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मामले को लेकर आज शहर के प्रबुद्ध जनों और भाजपा पार्षदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने बिजली बोर्ड के अधिकारियों से मुलाकात कर जल्द समाधान की मांग उठाई। 

Jun 30, 2026 - 16:03
Jun 30, 2026 - 16:55
 0  10
नाहन में अघोषित कट और लो वोल्टेज समस्या बन रही है परेशानी, बिजली समस्या को लेकर बोर्ड अधिकारियों से की मुलाकात

यंगवार्ता न्यूज नाहन 30 जून, 2026 : 

 सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में अघोषित बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या को लेकर लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मामले को लेकर आज शहर के प्रबुद्ध जनों और भाजपा पार्षदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने बिजली बोर्ड के अधिकारियों से मुलाकात कर जल्द समाधान की मांग उठाई। 

प्रतिनिधि मंडल में शामिल भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदीप विज़ ने कहा है कि बार-बार लगने वाले अघोषित बिजली कट से लोगों का परेशानियां उठानी पड़ रही है जिससे व्यापार, घरेलू कार्य और विद्यार्थियों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि शहर की जनता लंबे समय से बिजली समस्याओं से जूझ रही है और यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो लोगों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा।

उन्होंने बताया कि 29 जून को शहर में बिजली कट लगाया गया था उसके बावजूद आज 30 जून को शहर के कई इलाकों में बिजली कट लगाया गया। उन्होंने कहा कि बिजली बोर्ड के अधिकारियों द्वारा एक सप्ताह के भीतर सेवाएं सुधारने का आश्वासन दिया गया है और यदि सेवाओं में सुधार नहीं होता तो मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा।

वहीं बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता मुकेश सिंह ने कहा कि उपभोक्ताओं को बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक रखरखाव और तकनीकी कार्य किए जा रहे हैं। इसी कारण कुछ स्थानों पर अस्थायी बिजली कट लगाने पड़ रहे हैं। उन्होने उपभोक्ताओं से सहयोग करने की अपील करते हुए भरोसा दिलाया कि जल्द ही बिजली व्यवस्था में सुधार किया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow