अपनी ही बात से मुकर रहे है कांग्रेस के मंत्री , 11 दिसंबर तक खो न दें मानसिक संतुलन : डा. बिंदल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कांग्रेस पार्टी के दो साल के काले कार्यकाल के विरोध भाजपा ने जन आक्रोश आंदोलन रखे हैं और जनता सड़कों पर उतर रही है। जनाक्रोश के नाम से ही मुख्यमंत्री जी उप मुख्यमंत्री जी और मंत्री गण घबराहट में बौखलाहट में तरह-तरह के बयानबाजी के ऊपर उतर गए है, दो साल में किया कुछ नहीं जनता त्रस्त है, सरकार मस्त है और मित्रों की सेवा में मस्त है

Dec 7, 2024 - 17:55
 0  39
अपनी ही बात से मुकर रहे है कांग्रेस के मंत्री , 11 दिसंबर तक खो न दें मानसिक संतुलन : डा. बिंदल
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  07-12-2024
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कांग्रेस पार्टी के दो साल के काले कार्यकाल के विरोध भाजपा ने जन आक्रोश आंदोलन रखे हैं और जनता सड़कों पर उतर रही है। जनाक्रोश के नाम से ही मुख्यमंत्री जी उप मुख्यमंत्री जी और मंत्री गण घबराहट में बौखलाहट में तरह-तरह के बयानबाजी के ऊपर उतर गए है, दो साल में किया कुछ नहीं जनता त्रस्त है, सरकार मस्त है और मित्रों की सेवा में मस्त है। मित्रों के लिए खजाना भरपूर है जनता के लिए खजाना खाली है , सुक्खू सरकार ने दो साल केवल और केवल भाजपा को गाली देकर बिताए और अब जो 2 साल के बाद का जश्न मना रहे हैं वो भी भाजपा को गाली देने के अंदर व्यतीत हो रहा है। 
कांग्रेस के एक युवा मंत्री बोलता है पांच गारंटी पूरी हो गई, मुख्यमंत्री बोलता पांच गारंटी पूरी हो गई, दूसरा मंत्री बोलता सात गारंटी पूरी हो गई, तीसरा बोलता आठ पूरी हो गई, चौथा बोलता है 11 तारीख को 10 की 10 पूरी हो जाएंगी, अरे यह कैसी सरकार है। हिमाचल की जनता सब कुछ देख रही है, जिनके लिए गारंटी है उनके पास तो कुछ भी नहीं पहुंचा है केवल आप अखबारों के माध्यम से और पब्लिसिटी करके मीडिया के माध्यम से पब्लिसिटी करके जनता को गुमराह नहीं कर सकते, आपने एक बार धोखे सत्ता में आ तो गए, प्रदेश की महिलाओं को धोखा दिया, बेरोजगार युवकों को धोखा दिया, अरे सीएम साहब आप बताइए ना 1 लाख नौकरियां जो कि सरकारी नौकरियां पहली कैबिनेट में मिली थी वो कहां गई। 
पिछले कल एक बड़े युवा मंत्री बोलते हैं हमने नहीं कहा था कि एक लाख नौकरियां मिलेंगी हमने तो कहा था एक लाख रोजगार मिलेंगे, अरे कम से कम अपनी राष्ट्रीय नेता के बयान तो सुन लो उन्होंने तो खुलेआम कहा था कि पहली कैबिनेट में एक लाख सरकारी नौकरियां मिलेंगी आज आप मुकर रहे हो अपनी बात से तो ऐसा  ना हो कि 11 तारीख आने तक आप सभी कांग्रेस मंत्री मानसिक संतुलन पूरी तरह से खो बैठेंगे। जनता सड़कों पर आज उतरने वाली है आज 7, 8, 9 और 10 चार दिन तक पूरे हिमाचल के अंदर जन आक्रोश आंदोलन होगा और इसी प्रकार 18 तारीख को धर्मशाला में जन आक्रोश आंदोलन होगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow