हिमाचल में चुनाव आचार संहिता खत्म, शहरी निकाय और पंचायत चुनावों की प्रक्रिया हो गई पूरी
हिमाचल में पंचायती राज और शहरी निकाय चुनाव की प्रक्रिया पूरी होते ही राज्य चुनाव आयोग ने सोमवार को आचार संहिता हटा ली है। अब राज्य सरकार में सामान्य कामकाज बहाल होगा और छह जून को कैबिनेट की बैठक भी तय कर दी गई है। सोमवार को राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश में लागू आदर्श आचार संहिता को तत्काल प्रभाव से समाप्त करने की अधिसूचना जारी कर दी है
यंगवार्ता न्यूज शिमला 2 जून, 2026 :
यह व्यवस्था चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक प्रभावी रखी गई थी। ऐसे में अब आदर्श आचार संहिता को जारी रखने की आवश्यकता नहीं रह गई है। यह अधिसूचना राज्य निर्वाचन आयुक्त अनिल कुमार खाची के आदेश से जारी की गई है। आचार संहिता हटने के साथ ही सरकार और विभिन्न विभागों की गतिविधियों पर प्रतिबंध हट गए हैं।
What's Your Reaction?



