एनसीसी वार्षिक कैंप के दौरान कैडेट्स को दी नशे से दूर रहने की नसीहत
फर्स्ट एचपी (ब्वॉयज) बटालियन सोलन डॉ परमार यूनिवर्सिटी यूनिवर्सिटी परिसर में चल रहे 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर दौरान विभिन्न एक्टिविटी करवाई जा रही है। यह कैंप फस्र्ट ब्वॉयज बटालियन सोलन के सीओ कर्नल राजीव थॉमस की देखरेख में चल रहा है।
यंगवार्ता न्यूज सोलन 11 जुलाई, 2026 :
फर्स्ट एचपी (ब्वॉयज) बटालियन सोलन डॉ परमार यूनिवर्सिटी यूनिवर्सिटी परिसर में चल रहे 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर दौरान विभिन्न एक्टिविटी करवाई जा रही है। यह कैंप फस्र्ट ब्वॉयज बटालियन सोलन के सीओ कर्नल राजीव थॉमस की देखरेख में चल रहा है। एनसीसी कैडेट्स को शैक्षणिक सत्र के दौरान साइबर इंवेस्टीगेशन यूनिट (एसआईयू) सोलन के हैड कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह ने एनसीसी कैडेट्स को साइबर सुरक्षा और नशे से दूर रहने का दिया संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान वीरेंद्र सिंह ने कैडेटों को साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी देते हुए कहा कि आज के डिजिटल युग में सतर्कता और जागरूकता ही सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है। उन्होंने युवाओं को नशे के बढ़ते खतरे से भी आगाह करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और भविष्य को बर्बाद कर देता है। उन्होंने कैडेटों से आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने मित्रों तथा समाज को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि एनसीसी कैडेट अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्र सेवा के प्रतीक होते हैं, इसलिए उन्हें समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनकर कार्य करना चाहिए। इसके अलावा कैडेट्स ने मॉर्निंग पीटी, ड्रिल ौर खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग भी लिया ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो सकें।
इस मौके पर एसएम सुनील कुमार राणा, ट्रैनिंग जेसीओ अतीक रहमान, एएनओ डॉ सुभाष शर्मा, कमलेश, अरूण कुमार और दुष्यंत सिविल स्टाफ के तेग बहादूर, धर्मेंद्र, ओम और नवीन समेत अन्य मौजूद रहे।
What's Your Reaction?


