ऑटो यूनियन के सदस्यों को दी कानून की जानकारी , सोलन में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित
ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी आकांक्षा डोगरा ने कहा कि विधिक साक्षरता का उद्देश्य आम जन को कानून को साधारणा भाषा में समझाकर उन्हें विधिक रूप से सशक्त बनाना है। आकांक्षा डोगरा आज यहां ज़िला विधिक सेवाएं प्राधिकरण सोलन द्वारा ऑटो यूनियन के सदस्यों के लिए आयोजित एक दिवसीय विधिक साक्षरता शिविर की अध्यक्षता कर रही थीं
यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन 22-08-2025
ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी आकांक्षा डोगरा ने कहा कि विधिक साक्षरता का उद्देश्य आम जन को कानून को साधारणा भाषा में समझाकर उन्हें विधिक रूप से सशक्त बनाना है। आकांक्षा डोगरा आज यहां ज़िला विधिक सेवाएं प्राधिकरण सोलन द्वारा ऑटो यूनियन के सदस्यों के लिए आयोजित एक दिवसीय विधिक साक्षरता शिविर की अध्यक्षता कर रही थीं। आकांक्षा डोगरा ने कहा कि देश का संविधान हम सबको एक समान अधिकार प्रदान करता है और कानून की सामान्य जानकारी भी आमजन को गर्व के साथ जीना सीखाती है। उन्होंने कहा कि कानून की जानकारी लोगों को सही मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करती है और इससे न्याय निष्ठ शासन की दिशा में प्रगति होती है। उन्होंने कहा कि आम लोगों के लिए न्याय सुलभ बनाने के लिए राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) ने कई महत्वपूर्ण योजनाएं आरंभ की हैं।
What's Your Reaction?



