दिल्ली विधान सभा में आयोजित होने वाले पीठासीन अधिकारी सम्मेलन में भाग लेंगे विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप पठानियां 

हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां 24 व 25 अगस्त को दिल्ली विधान सभा द्वारा वीर विठ्ठलभाई पटेल के प्रथम निर्वाचित भारतीय अध्यक्ष के 100 वर्ष पूर्ण होने की स्मृति में आयोजित पीठासीन अधिकारी सम्मेलन में भाग लेने के लिए शनिवार को शिमला से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। उनके साथ विधान सभा उपाध्यक्ष विनय कुमार , विधान सभा सचिव यशपाल शर्मा तथा संयुक्त निदेशक विधान सभा हरदयाल भारद्वाज भी साथ जाएँगे

Aug 22, 2025 - 18:52
Aug 22, 2025 - 19:32
 0  23
दिल्ली विधान सभा में आयोजित होने वाले पीठासीन अधिकारी सम्मेलन में भाग लेंगे विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप पठानियां 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  22-08-2025
हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां 24 व 25 अगस्त को दिल्ली विधान सभा द्वारा वीर विठ्ठलभाई पटेल के प्रथम निर्वाचित भारतीय अध्यक्ष के 100 वर्ष पूर्ण होने की स्मृति में आयोजित पीठासीन अधिकारी सम्मेलन में भाग लेने के लिए शनिवार को शिमला से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। उनके साथ विधान सभा उपाध्यक्ष विनय कुमार , विधान सभा सचिव यशपाल शर्मा तथा संयुक्त निदेशक विधान सभा हरदयाल भारद्वाज भी साथ जाएँगे। 
पठानियां चण्डीगढ़ से वायु मार्ग द्वारा शनिवार को नई दिल्ली पहुँचेंगे तथा 24 अगस्त को दिल्ली विधान सभा हॉल में आयोजित होने वाले सम्मेलन में शामिल होंगे। इस अवसर पर विधान परिषद के अध्यक्ष , उपाध्यक्ष तथा भारत के सभी राज्य विधान मण्डलों के पीठासीन अधिकारी भी शामिल होंगे। कार्यक्रम का शुभारम्भ राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ भारत के चेयरमैन एवं लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला करेंगे तथा राज्य सभा उप-सभापति डॉ. हरिवंश भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। 
कुलदीप पठानिया इस अवसर पर विठ्ठलभाई पटेल ,  भारत के संविधान और विधायी संस्थाओं को आकार देने में उनकी भूमिका पर अपना सम्बोधन देंगे तथा कई सत्रों का संचालन भी करेंगे। इसके अतिरिक्त नई दिल्ली स्थित लोक सभा भवन एनेक्सी में पठानिया 24 अगस्त को अपराह्न 6:30 बजे बारबाडोस ( वेस्टइंडीज ) में आयोजित होने वाले 68 वें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलन में भाग लेने वाले भारतीय प्रतिनिधिमंडल सदस्यों की ब्रिफिंग बैठक में भी भाग लेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow