केंद्र सरकार से मिला विशेष आपदा राहत पैकेज, विपक्ष के नेता साथ चलें दिल्ली : सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्यभर में लगातार हो रही बारिश की वजह से स्थिति गंभीर है. प्रदेश सरकार लगातार राहत पहुंचाने का काम कर रही है. उन्होंने कहा कि जैसे ही मौसम साफ़ होगा, वैसे ही राहत और बचाव कार्य में तेज़ी लाई जाएगी

Sep 1, 2025 - 18:28
 0  40
केंद्र सरकार से मिला विशेष आपदा राहत पैकेज, विपक्ष के नेता साथ चलें दिल्ली : सीएम सुक्खू

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     01-09-2025

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्यभर में लगातार हो रही बारिश की वजह से स्थिति गंभीर है. प्रदेश सरकार लगातार राहत पहुंचाने का काम कर रही है. उन्होंने कहा कि जैसे ही मौसम साफ़ होगा, वैसे ही राहत और बचाव कार्य में तेज़ी लाई जाएगी। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में हो रही बारिश का सीधा असर पड़ोसी राज्य पंजाब और हरियाणा पर भी पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि वे प्रभावितों के लिए अलग-अलग जगह पर प्रबंध किए गए हैं. राजस्व मंत्री जगत सिंह ग्राउंड ज़ीरो पर हैं और लगातार मुख्यमंत्री को रिपोर्ट दे रहे हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष के नेताओं को आपदा के वक़्त राजनीति छोड़ सहयोग करना चाहिए। 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि विपक्ष के नेता राजनीति करने में लगे हुए हैं. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से अब तक हिमाचल प्रदेश सरकार को कोई विशेष राहत पैकेज नहीं मिला। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे विपक्ष के नेताओं की अगुवाई में केंद्र सरकार के पास जाने के पूरी तरह तैयार हैं। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को मदद मिली है, वह रूटीन की मदद है. राज्य को अब तक कोई विशेष राहत पैकेज नहीं मिला। वैज्ञानिक संदीप ने बताया कि इस मानसून सीजन में अगस्त माह में सबसे ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है और 1901 के बाद आठवीं बार सबसे ज्यादा बारिश हुई है। 1948 में 456.5 मिलीमीटर बारिश हुई थी और उसके बाद अब 434.5 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />