खड्ड में नहाते समय डूबे दो युवक , एक का शव बरामद , दूसरे की तलाश जारी

जिला मुख्यालय चंबा के साथ लगती ग्राम पंचायत मंगला के अंतर्गत ओडरा खड्ड में नहाते समय दो युवकों की डूबने से मौत हो गई है। हादसे में मृतकों की पहचान नितेश पुत्र ओमप्रकाश निवासी गांव भूलीण डाकघर चरड़ा तहसील चुराह जिला चंबा और वीरेंद्र पुत्र दुर्गाराम निवासी गांव उथार डाकघर चरड़ा तहसील चुराह जिला चंबा के रूप में हुई है। नितेश का शव बरामद कर लिया गया है

Jun 11, 2025 - 19:48
 0  91
खड्ड में नहाते समय डूबे दो युवक , एक का शव बरामद , दूसरे की तलाश जारी
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - चंबा  11-06-2025

जिला मुख्यालय चंबा के साथ लगती ग्राम पंचायत मंगला के अंतर्गत ओडरा खड्ड में नहाते समय दो युवकों की डूबने से मौत हो गई है। हादसे में मृतकों की पहचान नितेश पुत्र ओमप्रकाश निवासी गांव भूलीण डाकघर चरड़ा तहसील चुराह जिला चंबा और वीरेंद्र पुत्र दुर्गाराम निवासी गांव उथार डाकघर चरड़ा तहसील चुराह जिला चंबा के रूप में हुई है। नितेश का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि वीरेंद्र के शव को खोजने के प्रयास जारी हैं। जानकारी के अनुसार यह घटना बुधवार दोपहर की है। जिले के चुराह क्षेत्र के चांजू से दो युवक मंगला स्थित ओडरा खड्ड में नहाने के लिए उतरे थे। खड्ड में पानी की गहराई का अनुमान न होने के कारण, वे अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। 
स्थानीय लोगों ने जब उन्हें डूबते देखा तो तुरंत मदद के लिए दौड़े और पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही सुलतानपुर चौकी से पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद, टीम ने एक युवक का शव खड्ड से बरामद कर लिया। हालांकि, दूसरा युवक अभी भी लापता है, और पुलिस तथा स्थानीय लोग मिलकर उसकी तलाश में जुटे हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नितेश और वीरेंद्र आज अपने कुछ साथियों के साथ ओडरा खड्ड में नहाने के लिए पहुंचे थे। नहाते समय वीरेंद्र ने खड्ड में छलांग लगाई और अचानक डूबने लगा। उसे बचाने के लिए नितेश भी तुरंत खड्ड में कूद गया , लेकिन उसकी भी मौत हो गई। 
अन्य साथियों ने दोनों को बचाने का भरसक प्रयास किया लेकिन वे नाकाम रहे। इसी बीच साथियों ने चीखना चिल्लाना शुरू कर दिया। आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। सूचना मिलने पर एसएचओ सुरेंद्र कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों के सहयोग से नितेश का शव तो कुछ ही देर में बरामद कर लिया गया। लेकिन वीरेंद्र के शव की तलाश लगातार जारी है। एसपी चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों के बयान कलमबद्ध कर लिए हैं। बरामद किए शव को मेडिकल कॉलेज चंबा भिजवा दिया गया है। जबकि दुसरे शव की तलाश जारी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow