नाहन बस स्टैंड पार्किंग में युवक से 5.270 ग्राम चरस बरामद
जिला सिरमौर के पुलिस थाना नाहन की टीम ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक से 5.270 ग्राम चरस बरामद करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के खिलाफ नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।
यंगवार्ता न्यूज नाहन 19 जून, 2026 :
जिला सिरमौर के पुलिस थाना नाहन की टीम ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक से 5.270 ग्राम चरस बरामद करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के खिलाफ नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 18 जून 2026 को थाना नाहन की पुलिस टीम गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस टीम एचआरटीसी बस स्टैंड की पार्किंग में मौजूद थी। इसी बीच गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक युवक की तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से 5.270 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान काकू राम पुत्र तोता राम, निवासी गांव भाटगढ़, तहसील रेणुका जी, जिला सिरमौर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना नाहन में NDPS अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
What's Your Reaction?