पांवटा साहिब में 2.65 ग्राम चिट्टा बरामद, एक गिरफ्तार

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक युवक को 2.65 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Jun 19, 2026 - 19:49
 0  2
पांवटा साहिब में 2.65 ग्राम चिट्टा बरामद, एक गिरफ्तार

यंगवार्ता न्यूज पांवटा साहिब 19 जून, 2026 : 

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक युवक को 2.65 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 जून 2026 को पांवटा साहिब पुलिस की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस टीम बद्रीपुर, विश्वकर्मा चौक, देवीनगर और यमुना ब्रिज क्षेत्र में मौजूद थी। गश्त के दौरान पुलिस को व्यक्ति के बारे में गुप्त सूचना प्राप्त हुई।  सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संदिग्ध युवक की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 2.65 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुआ। आरोपी की पहचान  ईनाम पुत्र ईकराम  निवासी  देवीनगर वार्ड नंबर-10 के रूप में हुई है।  बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ पांवटा साहिब थाना में NDPS अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी के पास यह नशीला पदार्थ कहां से आया तथा इसके पीछे कोई अन्य व्यक्ति या नेटवर्क तो शामिल नहीं है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow