शिमला 11 मई :
कसुंपटी निर्वाचन क्षेत्र के दूरदराज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जुग्गर की चार छात्राओं ने बोर्ड की दसवीं परीक्षा में 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करके विद्यालय और क्षेत्र का नाम गौरवान्ति किया है ।
प्रधानाचार्य सीमा रानी ने बताया कि विद्यालय की छात्रा स्वाति ने 96 प्रतिशत लेकर प्रथम स्थान , स्नेहा शर्मा और मंजू ने 95.57 प्रतिशत लेकर द्वितीय और श्रेया शर्मा ने 95.42 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय में तृतीय स्थान प्राप्त किया । प्रधानाचार्य ने बताया कि इस विद्यालय के 20 विद्यार्थियों ने दसवी परीक्षा दी थी जिनमें से 19 बच्चे प्रथम श्रेणी में उतीर्ण हुए । अर्थात पाठशाला का परिणाम 95 प्रतिशत रहा ।
प्रधानाचार्य ने बताया कि इस उपलब्धि का श्रेय विद्यालय के कर्मठ शिक्षकों को जाता है जिन्होने दिन रात मेहनत करके बच्चों के जीवन को संवारने में अहम भूमिका निभाई है ।