दुःखद : जुन्गा और कोटखाई क्षेत्रों में भूस्खलन की दो अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत

हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने एक बार फिर तबाही मचाई है। शिमला जिले में पिछले 20 घंटों से जारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त

Sep 1, 2025 - 13:19
Sep 1, 2025 - 13:29
 0  50
दुःखद : जुन्गा और कोटखाई क्षेत्रों में भूस्खलन की दो अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    01-09-2025

हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने एक बार फिर तबाही मचाई है। शिमला जिले में पिछले 20 घंटों से जारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। जगह-जगह भूस्खलन और सड़कें बंद होने से लोग घरों में ही कैद होकर रह गए हैं। 

इस बीच जिले के जुन्गा और कोटखाई क्षेत्रों में भूस्खलन की दो अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई है। तहसील जुन्गा के पटवार हल्का डबलू के उप मोहल जोड़ में बीती रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां रहने वाले वीरेंद्र कुमार (35) पुत्र स्व. जय सिंह का मकान भूस्खलन की चपेट में आ गया। देखते ही देखते पूरा मकान मलबे में तब्दील हो गया। 

हादसे में वीरेंद्र कुमार और उनकी 10 वर्षीय बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घर में बंधे मवेशी भी दबकर मर गए। हादसे के समय वीरेंद्र कुमार की पत्नी बाल बाल बच गई। लेकिन पति और बेटी को खोने के बाद वे बेसुध हैं। पूरे गांव में इस हादसे से मातम पसरा हुआ है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आज प्रदेश के कई जिलों के लिए बहुत भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया है। वैज्ञानिक संदीप शर्मा ने बताया कि अगले 24 घंटों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं बादल फटने जैसी घटनाएं भी हो सकती हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow