मीडिया सलाहकार नरेश चौहान का पलटवार, कहा देशभर में प्रदेश का नाम खराब कर रही भाजपा

समोसे पर सीआईडी जांच पर शिमला में शनिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा ने समोसा मार्च निकाला ओर सूक्खु सरकार पर जमकर निशाना साधा

Nov 9, 2024 - 20:26
 0  38
मीडिया सलाहकार नरेश चौहान का पलटवार, कहा देशभर में प्रदेश का नाम खराब कर रही भाजपा
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता  न्यूज़ - शिमला    09-11-2024

समोसे पर सीआईडी जांच पर शिमला में शनिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा ने समोसा मार्च निकाला ओर सूक्खु सरकार पर जमकर निशाना साधा।  वही भारतीय जनता युवा मोर्चा के इस समोसा मार्च को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने भाजपा पर निशाना साधा। 

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी मुद्दाविहीन है और भाजपा नेता हिमाचल प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर खराब करने का काम कर रहे है। नरेश चौहान ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा का समोसा मार्च निकलना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश की नकारात्मक पब्लिसिटी हो रही है. राज्य में कई गंभीर मुद्दे हैं, लेकिन भाजपा मुद्दाविहीन राजनीति कर रही है। 

समोसे पर किसी तरह की जांच की कोई आदेश नहीं दिए गए थे. ऐसे में भाजपा नेताओं का दुष्प्रचार करना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने भाजपा को सलाह दी है कि वह विपक्ष की भूमिका जिम्मेदारी के साथ निभाएं। नरेश चौहान ने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी का कांग्रेस सरकार के खिलाफ षड्यंत्र है। देश और प्रदेश की जनता को भाजपा किया राजनीति पसंद नहीं आ रही है। 

नरेश चौहान ने कहा कि विपक्ष में रहते हुए भाजपा को हिमाचल प्रदेश के हित के मुद्दे केंद्र सरकार के समक्ष उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा दिशाविहीन है और भाजपा में नेतृत्व की लड़ाई चल रही है। भाजपा में डॉ.बिंदल, जयराम ठाकुर और अनुराग ठाकुर के बीच सियासत में आगे बढ़ने की लड़ाई है और इन्हें यह भी डर सता रहा है कि कहीं जगत प्रकाश नड्डा इन सबसे आगे न निकल जाएं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow