बनखंडी में धर्मशाला-चंडीगढ़ हाईवे पर गिरा पेड़, दो गाड़ियां चकनाचूर, बड़ा हादसा टला

धर्मशाला-चंडीगढ़ मार्ग पर सोमवार सुबह ऐसा खौफनाक मंजर देखने को मिला जिसने हर किसी की सांसें रोक दीं। बनखंडी के समीप सुबह करीब 10:45 बजे एक विशालकाय सिंबल का पेड़ अचानक जड़ों समेत उखड़कर सीधे सड़क पर आ गिरा। देखते ही देखते हाईवे पर चीख-पुकार मच गई और दो गुजर रही गाड़ियां इसकी चपेट में आकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

May 11, 2026 - 13:20
 0  5
बनखंडी में धर्मशाला-चंडीगढ़ हाईवे पर गिरा पेड़, दो गाड़ियां चकनाचूर, बड़ा हादसा टला
Paras School
Paras School
काँगड़ा 11 मई, 2026 : 
धर्मशाला-चंडीगढ़ मार्ग पर सोमवार सुबह ऐसा खौफनाक मंजर देखने को मिला जिसने हर किसी की सांसें रोक दीं। बनखंडी के समीप सुबह करीब 10:45 बजे एक विशालकाय सिंबल का पेड़ अचानक जड़ों समेत उखड़कर सीधे सड़क पर आ गिरा। देखते ही देखते हाईवे पर चीख-पुकार मच गई और दो गुजर रही गाड़ियां इसकी चपेट में आकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।
 
सबसे बड़ी बात यह रही कि जिस स्थान पर यह भारी-भरकम पेड़ गिरा, वहीं पास मां बगलामुखी का प्रसिद्ध मंदिर स्थित है और दिनभर इस सड़क पर भारी वाहनों, श्रद्धालुओं और यात्रियों की आवाजाही लगी रहती है। हादसे के समय भी सड़क पर लगातार ट्रैफिक चल रहा था, लेकिन गनीमत रही कि कोई पैदल राहगीर, दोपहिया वाहन चालक या यात्री इसकी सीधी चपेट में नहीं आया, अन्यथा पलभर में बड़ा जानलेवा हादसा हो सकता था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पेड़ इतनी तेजी से गिरा कि लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। हादसे के बाद दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और हाईवे पूरी तरह जाम हो गया। घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

स्थानीय लोगों ने इसे “महामाई का चमत्कार” बताते हुए कहा कि जिस तरह इतने व्यस्त मार्ग पर इतना विशाल पेड़ गिरा और फिर भी कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, वह किसी दैवीय कृपा से कम नहीं। लोगों का कहना है कि अगर कुछ सेकंड का भी फर्क होता तो यह हादसा कई परिवारों की खुशियां उजाड़ सकता था।

सूचना मिलते ही प्रशासन और संबंधित विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और भारी मशक्कत के बाद पेड़ हटाने का काम शुरू किया गया। वहीं हादसे ने सड़क किनारे खड़े पुराने और जर्जर पेड़ों की सुरक्षा जांच पर भी बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow