नेहरू युवा केंद्र संगठन द्वारा संविधान दिवस पर पदयात्रा में 500 युवाओं ने ली संविधान शपथ

नेहरू युवा केंद्र संगठन हिमाचल प्रदेश, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से शिमला में 26 नवंबर 2024 को एक राज्य स्तरीय संविधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन

Nov 26, 2024 - 14:14
 0  36
नेहरू युवा केंद्र संगठन द्वारा संविधान दिवस पर पदयात्रा में 500 युवाओं ने ली संविधान शपथ
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    26-11-2024

नेहरू युवा केंद्र संगठन हिमाचल प्रदेश, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से शिमला में 26 नवंबर 2024 को एक राज्य स्तरीय संविधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम हमारा संविधान हमारा अभियान थीम पर माई भारत प्लेटफॉर्म के अंतर्गत आयोजित किया गया ।

कार्यक्रम में शिमला के विधायक  हरीश जनारथा ने ऐतिहासिक चौड़ा मैदान पर स्तिथ बाबा भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा से भव्य संविधान सम्मान पद यात्रा का नेतृत्व किया, जो विधानसभा चौराहे से होते हुए राजकीय बहुतकनीकी संस्थान शिमला में समाप्त हुई।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यातिथि द्वारा बाबा भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके की गयी। इसके बाद  संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नेहरू युवा केन्द्र की हिमाचल प्रदेश की राज्य निदेशक इरा प्रभात द्वारा की गई।

कार्यक्रम में 500 से ज्यादा युवाओ ने भाग लिया जिनमे ITI के प्रशिक्षु, स्कूली छात्र, नेहरू युवा केन्द्र और माई भारत के स्वयंसेवक, NCC के कैडेट्स आदि शामिल रहे।कार्यक्रम में सेवानिवृत्त गृह सचिव कश्मीर चंद, रेड क्रॉस के राज्य सरंक्षक  लेखराज कौशिक, जिला सचिब सुरेंद्र गौतम,  नेहरू युवा केंद्र संगठन के विभिन्न जिलों से अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow