डोडरा क्वार सड़क की मेटलिंग अक्टूबर 2025 तक होगी पूरी : विक्रमादित्य सिंह

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह डोडरा क्वार क्षेत्र पहुंचे। क्वार में मंदिर कमेटी देवता क्वार जाख के प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में उन्हें शॉल, टोपी, चांदी का मुकुट और कड़ा पहनाकर सम्मानित किया

Nov 26, 2024 - 14:18
 0  24
डोडरा क्वार सड़क की मेटलिंग अक्टूबर 2025 तक होगी पूरी : विक्रमादित्य सिंह
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     26-11-2024

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह डोडरा क्वार क्षेत्र पहुंचे। क्वार में मंदिर कमेटी देवता क्वार जाख के प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में उन्हें शॉल, टोपी, चांदी का मुकुट और कड़ा पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि उनका इस क्षेत्र से काफी पुराना रिश्ता है। पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह ने इस क्षेत्र के विकास की शुरुआत की थी। पहली बार क्षेत्र के लिए सड़क की सुविधा उन्होंने ही शुरू की थी। 

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह ने दलगत राजनीति से उठकर एक समान प्रदेश के विकास करने की सलाह दी थी। उन्हीं के कदमों पर चलते हुए वह भी प्रदेश में बिना भेदभाव के कार्य करते हैं। इस क्षेत्र की सड़क की मेटलिंग अक्टूबर 2025 तक पूरी हो जाएगी। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए है कार्य में तीव्रता लाई जाए। छिवोड़ कैंची से उत्तराखंड को जोड़ने वाली सड़क का एस्टीमेट बनाने के निर्देश दिए गए है।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला क्वार के भवन निर्माण कार्य मार्च 2025 तक तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग के निर्माणाधीन रेस्ट हाउस में देरी को लेकर विभाग से रिपोर्ट तलब की गई है और निर्देश दिए गए कि इस कार्य को आगामी वर्ष में पूरा करके जनता की सुविधा के लिए मुहैया करवाए। 

विकासात्मक कार्यों के लिए प्रदेश सरकार के पास धन की कोई कमी नहीं है। हाल ही में प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने करोड़ों रुपए की सौगातें इस क्षेत्र के लिए दी है। यहां के क्षेत्र की सभी मांगों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जाएगा। उन्होंने मंदिर कमेटी को 51 हजार रुपए विधायक निधि से देने की घोषणा की।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस क्षेत्र में सिंथेटिक ड्रग काफी फैलता जा रहा है। युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहना चाहिए। उन्होंने क्षेत्र के सभी लोगों से अपील करते हुए कहा अपने बच्चों को इन नशों से दूर रखे है। इसके साथ ही उन्होंने शिमला पुलिस की नशे के खिलाफ विशेष मुहिम की तारीफ की। उन्होंने कहा कि जब तक जन सहयोग नहीं मिलेगा नशे को जड़ से खत्म करना सरकार और प्रशासन के लिए चुनौती है।

लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि पंडार गांव के लिए सड़क की सुविधा नहीं है। यहां के लोगों की मांग को ध्यान में रखते है और आगामी कुछ महीनों में सड़क निर्माण की सारी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगली बार जब वह इस क्षेत्र में आएंगे तो सिर्फ पंडार गांव में ही रुकेंगे। तब तक सड़क गांव तक पहुंच चुकी होगी।

उन्होंने कहा कि चांशल क्षेत्र टूरिज्म की दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण है। हमारी सरकार की प्राथमिकता इस क्षेत्र को टूरिज्म साइट के तौर पर विकसित करने की है ताकि इस क्षेत्र के लोगों के लिए घर द्वार पर ही रोजगार के साधन विकसित हो सके। उन्होंने कहा कि जब ईको टूरिज्म साइट बनेगी तो यहां पर संतुलित विकास होगा। यहां के प्राकृतिक संसाधनों का दोहन गलत तरीके से न हो। वहीं इस क्षेत्र को साल भर खुला रखने के लिए भी प्रयास किए जाएंगे।

स्थानीय विधायक मोहन लाल ब्राकटा ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस क्षेत्र के लोगों का स्नेह हमेशा रहा है। यहां की मांगों को पूरा करने के लिए कांग्रेस सरकार ने हमेशा सहयोग किया है।

इस अवसर क्वार क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि इस क्षेत्र के लोगों को ओबीसी का दर्जा देना हमारी प्राथमिकता है। वह मुख्यमंत्री के समक्ष इस मांग को प्रमुखता से रखेंगे। इस मांग को अगर केंद्र सरकार के समक्ष रखना भी पड़ा तो भी वह केंद्र सरकार तक क्षेत्र की आवाज रखने के लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यहां के लोग  कई महीनों तक प्रदेश के अन्य हिस्सों से कट जाते है। यहां की भौगोलिक स्थिति काफी चुनौतीपूर्ण रहती है। ऐसे में यहां के लोगों को विशेष सुविधाएं देना हमारी सरकार की प्राथमिकता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow