पंकज अग्रवाल पुनः बने अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष, समाज में खुशी की लहर
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पद पर श्री पंकज अग्रवाल को पुनः मनोनीत किए जाने पर अग्रवाल समाज में खुशी की लहर है। उनके दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर अग्रवाल समाज सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
नाहन - 06 - 11 - 2026 :

इस अवसर पर समाज के लोगों ने विश्वास जताया कि पंकज अग्रवाल अपने अनुभव, कुशल नेतृत्व और सामाजिक समर्पण के बल पर अग्रवाल समाज को और अधिक संगठित एवं मजबूत बनाने के लिए कार्य करेंगे। उनके नेतृत्व में समाजसेवा, सामाजिक एकता और जनकल्याण से जुड़े कार्यों को नई दिशा और गति मिलने की उम्मीद जताई गई।
शुभचिंतकों ने कहा कि पंकज अग्रवाल का पुनः प्रदेश अध्यक्ष बनना समाज के लिए गर्व की बात है। उन्होंने उनके आगामी कार्यकाल की सफलता और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को हासिल करेगा।
इस मौके पर समाज के लोगों ने श्री पंकज अग्रवाल को पुनः प्रदेश अध्यक्ष बनने पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके सफल एवं यशस्वी कार्यकाल की कामना की।
What's Your Reaction?