हिमाचल में 'प्यारी बहना' के तहत आए 8.25 लाख आवेदनों में 93% अस्वीकृत

हिमाचल प्रदेश सरकार की 'इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख-सम्मान निधि योजना' के तहत पिछले तीन वर्षों में प्राप्त 8.25 लाख आवेदनों में से लगभग 93 प्रतिशत, यानी 7.69 लाख आवेदन अस्वीकृत कर दिये गए। राज्य के मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल ने शनिवार को यह जानकारी दी।

Nov 22, 2026 - 12:27
 0  2
हिमाचल में 'प्यारी बहना' के तहत आए 8.25 लाख आवेदनों में 93% अस्वीकृत

यंगवार्ता न्यूज - धर्मशाला 22 नवंबर :

हिमाचल प्रदेश सरकार की 'इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख-सम्मान निधि योजना' के तहत पिछले तीन वर्षों में प्राप्त 8.25 लाख आवेदनों में से लगभग 93 प्रतिशत, यानी 7.69 लाख आवेदन अस्वीकृत कर दिये गए। राज्य के मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल ने शनिवार को यह जानकारी दी।

राज्य सरकार इस कल्याणकारी योजना के तहत पात्र महिलाओं के खाते में हर महीने 1,500 रुपये भेजती है। इसे पहले 'इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि योजना' के नाम से जाना जाता था। मंत्री ने बताया कि एक नवंबर, 2026 तक, इस योजना के तहत कुल 825,446 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें से केवल 51,853 आवेदनों को मंजूरी दी गई, जबकि 4,408 आवेदन अब भी लंबित हैं। अस्वीकार किए गए आवेदनों की संख्या 769,185 है, जो लगभग 93 प्रतिशत है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री शांडिल ने विधानसभा में, पावंटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक सुख राम चौधरी को दिए गए एक लिखित जवाब में यह जानकारी दी।

सरकार के अनुसार, योजना के नियमों में वार्षिक पारिवारिक आय की सीमा से जुड़े संशोधन के कारण बड़ी संख्या में आवेदन खारिज किये गए। योजना के तहत सरकार ने अर्हता के लिए वार्षिक पारिवारिक आय दो लाख रुपये तय किए हैं। सरकार ने कहा कि इस योजना के तहत बाकी बची पात्र महिलाओं को चरणबद्ध तरीके से लाभ मिलेगा, हालांकि उसने कोई समय-सीमा नहीं बताई। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />