प्रदेश के स्कूलों में कार्यरत 21 प्रवक्ताओं और 39 टीजीटी को इस साल वेतन में नहीं दी जाएगी वृद्धि 

राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में कम परिणाम देने वाले 60 शिक्षकों की वार्षिक इंक्रीमेंट रोक दी गई है। स्कूल शिक्षा निदेशालय ने दसवीं और बारहवीं कक्षा में 25 फीसदी से कम परिणाम देने वाले शिक्षकों के खिलाफ यह कार्रवाई की

Aug 19, 2025 - 13:20
 0  43
प्रदेश के स्कूलों में कार्यरत 21 प्रवक्ताओं और 39 टीजीटी को इस साल वेतन में नहीं दी जाएगी वृद्धि 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    19-08-2025

राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में कम परिणाम देने वाले 60 शिक्षकों की वार्षिक इंक्रीमेंट रोक दी गई है। स्कूल शिक्षा निदेशालय ने दसवीं और बारहवीं कक्षा में 25 फीसदी से कम परिणाम देने वाले शिक्षकों के खिलाफ यह कार्रवाई की है। हिमाचल प्रदेश के स्कूलों में कार्यरत 21 प्रवक्ताओं और 39 टीजीटी को इस साल वेतन में वृद्धि नहीं दी जाएगी। 

बीते दिनों शिक्षा निदेशालय ने कम परिणाम देने वाले शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए थे। अब नोटिस के जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर इंक्रीमेंट रोकने का फैसला लिया गया है। सोमवार को शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला उपनिदेशकों को इस बाबत पत्र जारी किया।

शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और शिक्षकों की जवाबदेही तय करने के लिए निदेशालय ने सख्ती बरती है। निदेशालय की ओर से किए गए आदेशों के अनुसार यह कार्रवाई उन शिक्षकों के खिलाफ की गई है, जिनकी कक्षाओं में छात्रों का परिणाम लगातार औसत से नीचे रहा है। इन शिक्षकों की पहचान स्कूलों से प्राप्त परिणामों के विश्लेषण के आधार पर की गई। 

निदेशालय ने कुछ सप्ताह पहले संबंधित शिक्षकों को नोटिस जारी कर उनसे जवाब तलब किया था। शिक्षकों से पूछा गया था कि आखिर उनकी कक्षा का परिणाम इतना कम क्यों रहा। हालांकि, अधिकांश शिक्षकों के उत्तर संतोषजनक नहीं पाए गए। 

जिसके चलते यह निर्णय लिया गया कि उनकी वार्षिक वेतन वृद्धि रोक दी गई है। शिक्षा निदेशक आशीष कोहली ने कहा कि शिक्षकों का मुख्य कार्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना है। बोर्ड परीक्षाएं विद्यार्थियों के भविष्य की दिशा तय करती हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow