माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के सभी भागों में 21 अक्तूबर तक साफ बना रहेगा माैसम

हिमाचल प्रदेश में एक सप्ताह तक धूप खिली रहने का पूर्वानुमान है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के सभी भागों में 21 अक्तूबर तक माैसम साफ बना रहेगा। अगले 3-4 दिनों के दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने के आसार

Oct 15, 2025 - 16:24
 0  37
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के सभी भागों में 21 अक्तूबर तक साफ बना रहेगा माैसम

यंगवार्ता न्यूज़ -  शिमला 15-10-2025

हिमाचल प्रदेश में एक सप्ताह तक धूप खिली रहने का पूर्वानुमान है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के सभी भागों में 21 अक्तूबर तक माैसम साफ बना रहेगा। अगले 3-4 दिनों के दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने के आसार हैं। 

वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की बारिश दर्ज की गई।  प्रदेश में मौसम खुलने से न्यूनतम तापमान में भी सुधार आया है। शिमला में न्यूनतम तापमान 11.4, सुंदरनगर 15.5, भुंतर 11.6, कल्पा 5.5, धर्मशाला 11.4, ऊना 13.8, नाहन 16.3, केलांग 1.3, पालमपुर 11.0, सोलन 14.0, मनाली 7.9, कांगड़ा 14.7, मंडी 16.9 

बिलासपुर 17.9, हमीरपुर 15.7, कुफरी 11.3, कुकुमसेरी 1.7, नारकंडा 9.2, भरमाैर 10.1, रिकांगपिओ 8.9, सेऊबाग 9.7, बरठीं 17.3, पांवटा साहिब 20.0, सराहन 12.1, ताबो 3.7 व बजाैरा में 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।   

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />