मिश्रवाला पंचायत प्रधान पर लगे आरोपों का मामला, पंचायत प्रधान ने वार्ड सदस्यों सहित डीसी से की मुलाकात
नाहन विधानसभा क्षेत्र की मिश्रवाला पंचायत में पंचायत प्रधान पर लगे आरोपों के मामले में आज पंचायत प्रधान ने वार्ड सदस्यों सहित जिला उपायुक्त से मुलाकात की और मामले को लेकर स्पष्टीकरण दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में पंचायत लोग भी मौजूद रहे।
यंगवार्ता न्यूज - नाहन 15 जुलाई, 2026 :
नाहन विधानसभा क्षेत्र की मिश्रवाला पंचायत में पंचायत प्रधान पर लगे आरोपों के मामले में आज पंचायत प्रधान ने वार्ड सदस्यों सहित जिला उपायुक्त से मुलाकात की और मामले को लेकर स्पष्टीकरण दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में पंचायत लोग भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि मिश्रवाला पंचायत के उप प्रधान द्वारा DC को शिकायत सौंपी गई थी कि पंचायत के कार्यो में महिला पंचायत प्रधान के पति द्वारा हस्तक्षेप किया जा रहा है।
मीडिया से बात करते हुई पंचायत प्रधान रसीला ने आरोप को नकारा साथ ही कहा कि 10 जुलाई को पंचायत घर में जो बैठक आयोजित हुई थी उसे पंचायत उपप्रधान बाधित करने की कोशिश की गई और उसी से विवाद खड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि सभी वार्ड सदस्य को बैठक के लिए आमंत्रित किया गया था जबकि उपप्रधान द्वारा उनको रोकने की कोशिश की गई।
पंचायत वार्ड सदस्य गुलजार ने कहा कि पंचायत उप प्रधान द्वारा लगाया गया आरोप निराधार है। उन्होंने कहा कि पंचायत में सभी कार्य खुद पंचायत की प्रधान द्वारा किए जा रहे है।
बता दे कि पंचायत के उप प्रधान अख्तर अली द्वारा आरोप लगाए गए थे कि पंचायत के विकास कार्यों में लगातार पंचायत प्रधान रसीला के पति द्वारा हस्तक्षेप किया जा रहा है और विरोध करने पर धमकियां दी जाती है।
What's Your Reaction?


