युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति से अवश्य करवाए रूबरू : अनिरुद्ध सिंह

धंगाली पंचायत के गांव धंगाली में तीन दिवसीय बिशु मेले का आयोजन बड़ी धूमधाम से हो रहा है। मेले के दूसरे दिन रविवार को ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्यातिथि ने कहा कि मेले हमारी संस्कृति का अहम हिस्सा

Sep 30, 2024 - 17:38
 0  56
युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति से अवश्य करवाए रूबरू : अनिरुद्ध सिंह
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    30-09-2024

धंगाली पंचायत के गांव धंगाली में तीन दिवसीय बिशु मेले का आयोजन बड़ी धूमधाम से हो रहा है। मेले के दूसरे दिन रविवार को ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्यातिथि ने कहा कि मेले हमारी संस्कृति का अहम हिस्सा हैं। हमें अपनी संस्कृति के विस्तार के लिए मिलकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति से अवश्य रूबरू करवाए। 

उन्होंने कहा कि यहां पर पंचायत भवन 33 लाख रूपये में बनाया गया है, लेकिन हमारी सरकार प्रदेश में नए पंचायत भवन निर्माण के लिए 1 करोड़ 14 लाख रुपए देने का प्रावधान किया है। पिछले वित्तीय वर्ष में 47 करोड़ रुपए की लागत से प्रदेश भर में पंचायत भवन बनाए गए है। इस वित्तीय वर्ष में 65 करोड़ रुपए प्रदेश भर में नए पंचायत भवन निर्माण के लिए वितरित कर दिए गए है। 

अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार हर क्षेत्र में एक समान विकास कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह के नेतृत्व में आज हिमाचल प्रदेश आत्मनिर्भर राज्य बनने की दिशा में बढ़ रहा है। हरित ऊर्जा को लेकर प्रदेश सरकार ने अनेकों नए प्रयासों को अमली जामा पहनाया है। इंदिरा गांधी प्यारी बहना महिला सम्मान निधि योजना के तहत हर महीने महिलाओं को 1500 रुपए की राशि मुहैया करवाई जा रही है।

सरकार की ओर से प्रदेश के बेसहारा बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट का दर्जा देकर उनका भविष्य सुनहरा किया जा रहा है। स्थानीय विधायक कुलदीप राठौर ने कहा कि विकास की कोई सीमा नहीं होती है। इस क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और पूर्व मंत्री विद्या स्टोक्स ने सैंकड़ों विकास कार्य करवाए है। वर्तमान सरकार किसानों और बागबानों की हितैषी है। 

यूनिवर्सल कार्टन की सुविधा आरंभ होने से बागबानों की आय में वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा स्थानीय लोगों की ओर से जो भी मांगे रखी गई है।उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ठियोग में जिला स्तरीय अस्पताल बनाने को दिशा में प्रदेश सरकार प्रयासरत है। इसके बनने से आसपास के क्षेत्र के लोगों को काफी स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेगी। 

इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी राजेश चंदेल, डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा, ठियोग ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरेंद्र कंवर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महासचिव संजय शर्मा, किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सोहन वर्मा, महासचिव रणधीर वर्मा, मेला कमेटी अध्यक्ष सीटी राम, अजय श्याम, ग्राम पंचायत धंगाली प्रधान अंजना ठाकुर, पार्षद विनय शर्मा, उप प्रधान जगदीश, बीडीसी सदस्य बलविंद्र,  राम लाल तेगटा, नरेश ठाकुर, अनिल वर्मा, लायक राम, एम आर वर्मा आदि सहित विभिन्न विभागों के आला अधिकारी मौजूद रहे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow